{"_id":"5e2c8e2e8ebc3e4b2033a54e","slug":"pesticide-shops-raided-muzaffarnagar-news-mrt4657519196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक की दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक की दुकानों पर छापा
विज्ञापन
कीटनाशक की दुकानों पर छापा
मुजफ्फरनगर। जिलेभर में कीटनाशकों की दुकान पर ताबड़तोड़ छापा मारा गया। गठित की गई तीन टीमों ने 60 दुकानों पर छापा मारकर नमूने लिए।
शासन के निर्देश पर जिले भर में एक साथ कीटनाशकों की दुकानों पर छापा मारा गया। उपनिदेशक कृषि जसवीर तेवतिया के नेतृत्व में गठित टीम ने खतौली, भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति एवं एसडीओ जानसठ की टीम ने जानसठ तहसील, एसडीओ सदर कपिल कुमार ने बुढ़ाना तहसील तथा कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा ने सदर तहसील में कीटनाशकों की दुकानों का निरीक्षण किया। पीपीओ पवन ने बताया कि जिलेभर में 60 दुकानों पर छापा मारा गया। इनमें से कीटनाशक के 30 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए थे। ऐसे 21 विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई है।