फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Person killed in road accident, driver serious

सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, चालक गंभीर

Sat, 27 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Person killed in road accident, driver serious
सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जौला गांव के पास कार कैंटर से टकरा गई। इस घटना में एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कैंटर का चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र के गांव जलालपुर का रहने वाला पोपिन उर्फ प्रमोद कुमार (35) कार के चालक राशिद के साथ शुक्रवार देर रात बुढ़ाना से अपने गांव जा रहा था। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जौला गांव के पास उनकी कार दूसरी दिशा से आ रहे कैंटर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार पोपिन उर्फ प्रमोद कुमार एवं कार का चालक राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल राशिद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed