{"_id":"643ab09253d30734ce080dd6","slug":"permission-required-for-rally-procession-dm-muzaffarnagar-news-c-14-1-191320-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली, जुलूस के लिए अनुमति आवश्यक : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली, जुलूस के लिए अनुमति आवश्यक : डीएम
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फ़रनगर। निकाय चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष और सभासद के सभी प्रत्याशियों को जनसभा और जूलूस के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने यह बात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कही।
डीएम ने कहा कि सभी राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों सदस्यो का विश्वास व सहयोग जरूरी है। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया 20 अप्रैल को और चुनाव चिह्न आवंटन 21 अप्रैल को होगा। चार मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। किसी भी शासकीय सार्वजनिक सम्पत्ति, स्थल, भवन, परिसर में विज्ञापन या वॉल राइटिंग नहीं होगी। विज्ञापन प्रशासन की अनुमति के बाद ही दे सकेंगे। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।