फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People who have defeated TB will become champions

टीबी को मात दे चुके लोग बनेंगे चैंपियन

Fri, 14 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
People who have defeated TB will become champions
टीबी को मात दे चुके लोग बनेंगे चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। टीबी से लड़कर जीत हासिल करने वाले लोग अब अन्य रोगियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। इन्हें टीबी चैंपियन का खिताब दिया जाएगा। जिले में आठ-10 ऐसे लोगों को चुनकर क्षय रोग विभाग लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। उधर, 17 फरवरी को टीबी रोगियों के खोजने का अभियान भी चलेगा।

शासन ने जिला क्षय रोग अधिकारियों को टीबी चैंपियन का चयन करने के आदेश दिए हैं। कहा गया है कि टीबी के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे लोगों का चयन करें, जो कि टीबी का उपचार कराकर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। इन लोगों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करें। उनके अनुभवों से लोगों को टीबी से लड़ने के लिए जागरूक किया जाए। जिला क्षय रोग अधिकारी लोकेश चंद गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी चैंपियन का चयन किया जाना है। शासन से पांच टीबी चैंपियन के चयन के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जनपद में आठ से 10 लोग चुने जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत 17 फरवरी से टीबी रोगी खोज अभियान (एसीएफ) की शुरुआत होगी। अभियान 29 फरवरी तक चलेगा। 117 टीमें गठित की गईं हैं । 41919 घरों में जाकर टीमें टीबी रोगी खोजेंगी। मोरना, पुरकाजी, भोकारेडी, चरथावल, खतौली, जानसठ, सिमरती, संभलहेड़ा गांवों में अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed