{"_id":"68700bbd4d78c5e35e039ed7","slug":"people-were-awake-the-whole-night-the-responsible-people-were-sleepingmpeople-were-awake-the-whole-night-the-responsible-people-were-sleepingmla-was-surroundedla-was-surrounded-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-149793-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रातभर जागे लोग, सोते रहे जिम्मेदार...विधायक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रातभर जागे लोग, सोते रहे जिम्मेदार...विधायक को घेरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एक तरफ बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई और दूसरी तरफ आधे शहर की नींद उड़ा दी। बुधवार रात 121.6 मिमी बारिश से शहर टापू बन गया। दुकानों और घरों में पानी घुस गया। लोगों ने किसी तरह रात गुजारी। दिन में मीरापुर की विधायक मिथलेश पाल का घेराव कर हंगामा किया। कॉलोनी के लोड़ सड़क पर बैठ गए। पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात पालिका की टीम ने पहुंचकर सफाई कार्य शुरू कराया।
बुधवार शाम को हल्की और रात में फिर तेज बारिश हुई। शहर के रामलीला टिल्ला, हनुमानपुरी, मिमलाना रोड, किदवईनगर, गांधी कॉलोनी, सरवट गेट, घास मंडी, अंसारी रोड, आर्य पुरी, साकेत कॉलोनी, मल्हपुरा, रैदासपुरी, ब्रहमपुरी समेत अन्य मोहल्लों के घरों में पानी भर गया।
शहर के मुख्य बाजारों में जलभराव हुआ। दुकानों के बेसमेंट में पानी भर जाने से व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को नाराज लोगों ने जगह-जगह हंगामा किया। गांधी कॉलोनी के लोगों ने नाराजगी जताई। रामलीला टिल्ला क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची रालोद विधायक मिथलेश पाल का हनुमान पुरी क्षेत्र के लोगों ने घेराव किया। लोगों का कहना था कि वह समस्या झेल रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। नागरिक अक्षय कुमार बताया कि घरों में छह फीट तक पानी भर जाता है।
विज्ञापन
रालोद विधायक ने कहा कि यहां पानी की निकासी की समस्या है। आने-जाने में परेशानी हो रही है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।