{"_id":"61aba91f099a984a2d73389b","slug":"people-upset-due-to-darkness-on-service-road-devband-news-mrt5675285149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रोड पर अंधेरा रहने से कई कॉलोनी के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस रोड पर अंधेरा रहने से कई कॉलोनी के लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर आबादी क्षेत्र में बने सर्विस रोड पर रात्रि के समय अंधेरा पसरा रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से उक्त मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
स्टेट हाईवे पर मुजफ्फरगनर चुंगी से लेकर गांधी कॉलोनी तक न तो पालिका प्रशासन द्वारा लाइट की व्यवस्था की गई है और न ही हाईवे निर्माण कंपनी इस ओर कोई ध्यान दे रही है। जिसके चलते रात्रि में सर्विस रोड पर अंधेरा रहता है। उक्त मार्ग के किनारे गांधी कॉलोनी व शिक्षक नगर सहित कई कॉलोनियां पड़ती हैं। अंधेरा रहने के कारण कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी कभार तो इसकी वजह से हादसे तक हो चुके हैं। कॉलोनीवासी हरीश कुमार, रविंद्र कुमार, अरविंद शर्मा, सादा, रज्जों आदि का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन व हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से उक्त मार्ग पर पथ प्रकाश की सुदृढ़ व्यवस्था कराने की मांग की है।