फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People took oath to give up alcohol

Muzaffarnagar News: लोगों ने ली शराब छोड़ने की शपथ

Sat, 04 Mar 2023 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
People took oath to give up alcohol
महाराजा भागीरथ गंगा सेवा समिति के तत्वावधान हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। महाराजा भागीरथ गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शामिल लोगों को शराब का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। सभी ने शिक्षा पर जोर दिया।
सैनीनगर में सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने ने समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गणमान्य लोगों ने समारोह में सुझाव रखा कि शराब के कारण झगड़े फसाद होते हैं और त्योहार का आनंद खराब हो जाता है। लोगों ने शपथ ली कि कभी भी शराब नहीं पीएंगे और ना ही पीने देंगे। ना ही गांव में शराब की बिक्री होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी चरण सिंह सैनी ने सभी लोगों सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीतम सिंह और संचालन मास्टर मांगेराम सैनी ने किया। मुख्य रूप से सभासद श्याम लाल सैनी, तेजपाल सैनी, जगदीश प्रधान, पूर्व प्रधान सुरेश सैनी, राजेंद्र सैनी, एडवोकेट दिनेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed