फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People sitting on hunger strike against the municipality

नगरपालिका के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे लोग

Tue, 13 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
People sitting on hunger strike against the municipality
एसडीएम कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे मेला द्वार निर्माण संघर्ष संघ के कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका के अधिकारियों की कार्य प्रणाली के खिलाफ लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम के साधकों (साधू संतों) ने जहां श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के अधूरे गेट (मुख्य द्वार) के निर्माण की मांग को लेकर मंदिर गेट पर अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल शुरू कर दी। वहीं मेला द्वार निर्माण संघर्ष संघ के बैनरतले एसडीएम कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना आरंभ हो गया।
विज्ञापन

श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम के साधकों ने कहा जब तक मेला गेट का निर्माण पूरा नहीं हो जाता तब तक भूख हड़ताल व धरना जारी रहेगा। मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठने वाले साधकों में आचार्य वासुदेव भारद्वाज, शुभम वत्स, रोहित कौशिक, विक्रांत भारद्वाज, आचार्य गौरव व सांवत शर्मा रहे। इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रवादी महासभा के चौधरी विरेंद्र गुर्जर, राहुल शर्मा, प्रणव शर्मा, अमित वत्स, मोनू पंडित, अर्चना शर्मा के अलावा सर्वसमाज महासंघ व राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने साधकों की भूख हड़ताल का समर्थन किया। इस मौके पर अजय बिरला, ईशान गौड़, आकाश, मोहित आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम कार्यालय परिसर में मेला द्वार निर्माण संघर्ष संघ के धरने में समाजसेवी शुभलेश शर्मा, आनंद शर्मा, बिजेंद्र गुप्ता, पृथ्वी सिंह, विजय सैनी, अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह, नामित सभासद गजराज राणा ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने तालिबानी सोच के चलते मेला मैदान स्थित द्वार को तुड़वा दिया था। लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी मेला द्वार का निर्माण पूरा नहीं किया गया। जबकि नगर के विभिन्न संगठन प्रशासन को ज्ञापन भी दे चुके हैं। आरोप लगाया कि नगरपालिका अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण मुख्य द्वार का निर्माण अधर में लटका हुआ है। इस अवसर पर अंसार मसूदी, अमर प्रताप सिंह, मनोज सिंघल, दीपक त्यागी, श्याम चौहान, कुसुम शर्मा, अंजू उपाध्याय, अंजू उपाध्याय, ललिता प्रजापति डॉ. सुखपाल सिंह, नितिन गर्ग, संजय कुमार, नरपत सिंह अनिल कुमार, तरुण कुमार, राजेंद्र कुमार, नंदकिशोर शर्मा, विराट गुर्जर, प्रवीण गोयल आदि मौजूद रहे। धरने को आंदोलन को राजपूत चेतना मंच द्वारा अपना समर्थन दिया गया।

मंदिर गेट के अधूरे निर्माण कार्य के विरोध में भूख हडताल पर बैठे श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम के स

मंदिर गेट के अधूरे निर्माण कार्य के विरोध में भूख हडताल पर बैठे श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम के स- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed