फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'People should obey and understand law'

‘लोगों को कानून मानना और समझना चाहिए’

Sun, 12 Jan 2020 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
'People should obey and understand law'
मोरना। शुकतीर्थ स्थित उदासीन निर्माण आश्रम खिचड़ी वालों के यहां आयोजित बैठक में नागरिकता संशोधन कानून पर स्वामी कृपाल दास महाराज ने कहा कि देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन देश के विकास मेें सहयोग करने के लिए नागरिकों को कानून मानना और समझना चाहिए। प्रदर्शन और विरोध से कभी किसी समस्या का हल नहीं निकला है। हल निकला है बात को समझने और बातचीत करने से। केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए अनेकों योजना चलाकर लाभान्वित किया है।
विज्ञापन

महा मंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि अपने देश का नुकसान कर पड़ोसी देश की बातों पर अमल करना यह विद्रोह है, इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने कहा कि रविवार को नागरिकता संशोधन को लेकर जिले पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शुकतीर्थ सहित आसपास के गांवों से काफी संख्या में संत और भाजपा कार्यकर्ता भाग लेने के लिए जाएंगे। इस दौरान स्वामी महा मृत्युंजय महाराज, स्वामी संतोष गिरी महाराज, स्वामी श्रवणदास महाराज, स्वामी सूरतदास महाराज, बाबूराम आर्य आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed