फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People roaming at risk of life

जिंदगी को जोखिम में डालकर घूम रहे लोग

Tue, 19 May 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
People roaming at risk of life
लॉकडाउन के चलते छूट के दौरान दुकानो के बहार रखा सामान के कारण नावल्टी चौराहे पर लगा जाम । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिंदगी को जोखिम में डालकर घूम रहे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैश्विक व लाइलाज महामारी से बचने के लिए जहां केंद्र-प्रदेश सरकार तमाम जतन कर रही है। जनपद स्तर पर भी पुलिस-प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराने के अथक प्रयासों में जुटा है, लेकिन लोग हैं कि महामारी के खतरे को नजरअंदाज कर सड़कों पर घूम रहे हैं।
मंगलवार को शहर का नजारा बहुत कुछ जनता कर्फ्यू से पहले के दिनों का था। सुबह छह से नौ बजे तक आवश्यक वस्तु खरीद के लिए दी गई छूट के समय शहर की हर सड़क व चौराहे पर लोगों की आवाजाही लगी हुई थी। भीड़ का आलम यह कि रेड जोन होने के बावजूद नावल्टी चौक व लोहिया बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, प्रकाश चौक, शिवचौक, मीनाक्षी चौक, अहिल्याबाई चौक पर भी लोगों की बड़ी तादाद में आवाजाही लगी रही। शहर के अंसारी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप व कोर्ट रोड पर खाद-बीज व कृषि संबंधित उपकरणों व पार्ट्स की अधिकांश दुकानें खुली होने के कारण पूरी चहलपहल रही। भीड़ का आलम देख शहर के चौराहों पर पुलिस केवल यातायात व्यवस्था बनाने तक ही सिमटकर रह गई।
विज्ञापन

लगातार आवाजाही देख चला चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। सुबह नौ बजे के बाद भी शहर में लोगों की आवाजाही जारी रहने पर पुलिस ने दस बजे से शहर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। शहर के मीनाक्षी चौक, शिवचौक, प्रकाश चौक, मालवीय तिराहा, अलमासपुर चौक आदि पर चेकिंग अभियान चलाया गया, हालांकि पुलिस का फोकस लोगों द्वारा अनिवार्य मास्क पहनने को लेकर ही अधिक रहा। इस दौरान मास्क न लगाने वाले लोगों को कड़ी नसीहत कर भविष्य में बिना मास्क मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों में रही ऊहापोह की स्थिति
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन का चौथा चरण लागू होने के साथ ही शहर क्षेत्र के व्यापारियों में दुकानें खोलने या बंद रखने को लेकर ऊहापोह की स्थिति रही। जिन व्यापारियों की दुकानें लॉकडाउन के चलते लंबे समय से बंद हैं, वे एक-दूसरे को कॉल कर शासन की गाइडलाइन के बारे में जानकारी लेते रहे। देहात क्षेत्र में भी दुकानें खुलने को लेकर दुकानदारों के बीच संशय बना रहा। हालांकि, ईद के चलते शहर में कई मार्केट व गलियों में कारोबार करने वाले व्यापारियों ने बिना अनुमति के ही चोरी-छिपे दुकानें खोलकर बिक्री भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed