{"_id":"60da16be8ebc3ec1f80a8bb0","slug":"people-of-rampuri-yearn-for-drinking-water-muzaffarnagar-news-mrt5449311171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीने के पानी के लिए तरसे रामपुरी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीने के पानी के लिए तरसे रामपुरी के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीने के पानी के लिए तरसे रामपुरी के लोग
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी में करीब छह दिन से पानी नहीं आया है। लोग दूर-दूर से पानी बर्तनों में भरकर लाने के लिए विवश हैं। भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोगों की समस्या को लेकर पालिका प्रशासन भी गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
मोहल्ला रामपुरी के वार्ड 16 में नाला निर्माण को लेकर रास्ते के बीच में पाइपलाइन डाली जा रही है। रामपुरी गेट वाली गली में पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। जिसके कारण पानी की सप्लाई बंद हो गई। उसके बाद भीषण गर्मी में मोहल्ले के वार्ड 16 में पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग को बूंद-बूंद पानी को तरस गए।
लोगों का कहना है कि वार्ड 16 में छह दिन से पानी ही नहीं आया है। लोग इसके लिए सभासद से लेकर चेयरपर्सन तक शिकायत कर चुके हैं। लोग दिन-रात बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर हैंडपंप पर लाइन में लगकर पानी ला रहे हैं। दैनिक कार्यों के लिए पानी का जमा करना भी भारी परेशानी का सबब बन रहा है। लोगों के साथ महिलाएं और बच्चे भी पानी की जुगत में भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। रामपुरी के लोगों में इस समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों में पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम को पेयजल की समस्या का समाधान करा दिया गया है।