फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People of Prajapati community warned of migration from Jandhedi

Muzaffarnagar News: जंधेड़ी से प्रजापति समाज के लोगों ने दी पलायन की चेतावनी

Thu, 19 Sep 2024 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
People of Prajapati community warned of migration from Jandhedi
- समाज के लोगों ने मकानों पर पोस्टर किए चस्पा
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा/जानसठ। घर में घुसकर हमला करने के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज जंधेड़ी के प्रजापति समाज के लोगों ने पलायन की चेतावनी दी है। साथ ही सिखेड़ा पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप है। पलायन करने के पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं।
सिखेड़ा के गांव जंधेड़ी निवासी प्रदीप प्रजापति ने बताया कि 11 सितंबर को उसकी पौत्री की छठी पर समारोह था। रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर डीजे पर डांस के दौरान मोहल्ले का ही सुमित उनके यहां आकर हंगामा करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने वादी के बेटे मंजीत पर हमला कर दिया, जिससे पीड़ित घायल होने के बाद बेहोश हो गया। उधर, हमलावर को मौका देखकर फरार हो गया। पीड़ित की ओर से थाना सिखेड़ा पर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

सीओ रुपाली राव का कहना है कि मारपीट का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार है, पुलिस आरोपी को पकड़ने को दबिश दे रही है।
-मोहन प्रजापति ने पीड़ित का हाल जाना
भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने पीड़ित का हाल जाना और अधिकारियों से फोन पर बात कर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed