{"_id":"5fb410808ebc3e9be918751e","slug":"people-of-kashyap-community-will-not-leave-old-age-now-muzaffarnagar-news-mrt5113523180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप समाज के लोग अब नहीं छोड़ेंगे बुढ़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्यप समाज के लोग अब नहीं छोड़ेंगे बुढ़ाना
विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 17द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ4 में पलायन की घोषणा के बाद घर के बाहर बैठे कश्यप समाज के ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्यप समाज के लोग अब नहीं छोड़ेंगे बुढ़ाना
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सैनी बाजार निवासी कश्यप समाज के कई लोगों ने सोमवार की रात अपनेे पड़ोसी परिवार वालों पर उत्पीड़न करनेे का आरोप लगाते हुए बुढ़ाना छोड़ने की घोषणा कर दी थी। दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली बुलाकर समझाया और फैसला कराया गया। पुलिस के सामने हुए फैसले के बाद कश्यप समाज के लोगों ने कस्बा छोड़ने की घोषणा को वापस ले लिया।
कस्बे के सैनी बाजार निवासी सुभाष, राजेश, राकेश, रामकुमार और अशोक आदि ने अपने ही मोहल्ले के एक परिवार के लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि इस परिवार के लोग उन्हें जातिसूचक शब्दों सेे संबोधित करते हैं। उनकी बहन- बेटियों के साथ अश्लील हरकत करते हैं। इन घटनाओं से परेशान होकर कश्यप समाज के लोगों ने सोमवार को देर रात बुढ़ाना छोड़कर जाने की घोषणा की थी। कश्यप समाज के एलान के बाद मंगलवार को सुबह कश्यप समाज के लोग व पुलिस हरकत में आई। दोनो पक्षों के लोगों व उनके समर्थकों को कोतवाली बुलवाया गया। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच बैठकर वार्ता हुई। दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने एक दूसरे को समझाकर उनके बीच चल रहे मनमुटाव को खत्म करवाया। कोतवाली में हुए फैसले के बाद कश्यप समाज के लोगों नेे अपनी घोषणा को वापस लिया। इस मौके पर कश्यप समाज के सोनू कश्यप, सुधाकर कश्यप, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।