फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People of Bhayla Road protest against the municipality

भायला रोड के लोगों का नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 05 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
People of Bhayla Road protest against the municipality
नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते भायला रोड के बाशिंदे - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। भायला रोड पर नाले में पसरी गंदगी के विरोध में बृहस्पतिवार को दुकानदारों और मोहल्लावासियों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि नाले की तली तक सफाई नहीं गई। जिस कारण नाला गंदगी से अटा होने के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिला महामंत्री हाजी मो. अब्बास के नेतृत्व में लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाजी अब्बास ने कहा कि बरसात से पूर्व नालों की सफाई नहीं होने से घरों और दुकानों में गंदा पानी घुसने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा है। दुकानदारों ने बताया उन्हें स्वयं ही गंदगी उठानी पड़ रही है। इसलिए नालों में भरी गंदगी को बाहर निकालकर उसे नष्ट कराया जाए। लोगों ने कहा यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इनमें मोनिश, अहसान गौड़, आजम खां, अजय कुमार, रोहित, मदन सिंह, ब्रजमोहन, रोहताश, भोपाल, शाहिद, मुनव्वर राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed