फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People made aware under zero drugs campaign

जीरो ड्रग्स अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

Mon, 25 Nov 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
People made aware under zero drugs campaign
जीरो ड्रग्स अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के तहत रविवार को अभियान चलाकर लोगों को नशे से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया गया।
एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा हाल ही में जनपद में जीरो ड्रग्स अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत लोगों को अपने क्षेत्रों में चल रहे नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देनी होती है, जिसके बाद पुलिस संबंधित सूचनाकर्ता को पूरी तरह से गोपनीय रखते हुए नशे के कारोबारियों की धरपकड़ करती है। हाल ही में इस अभियान के तहत लोगों की सूचना पर कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ कर भारी तादाद में नशीले पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं। रविवार को जनपद में अभियान चलाकर लोगों को जीरो ड्रग्स अभियान के प्रति जागरूक करते हुए उनसे इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया गया। लोगों को पर्चे बांटकर उसमें दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर नशे के कारोबारियों की जानकारी देने की अपील की गई। इसके साथ ही उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी गई। एसएसपी ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस को खुले में शराब पीने वाले लोगों की जानकारी भी दी जा सकती है। उनके खिलाफ भी इसी अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डोडा पोस्त के साथ तीन तस्कर दबोचे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने जीरो ड्रग्स अभियान के तहत रविवार को नशीले पदार्थ डोडा पोस्त के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके तहत मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी अंकित गर्ग व आशु जैन को 11 किलो डोडा पोस्त के साथ मोहल्ला कृष्णापुरी से गिरफ्तार किया गया। वहीं, मेरठ के गंगानगर निवासी सचिन को चार किलो डोडा पोस्त के साथ पीनना बाईपास से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed