फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People in a car broke the barrier of toll plaza and beat up the employee

Muzaffarnagar News: कार सवार लोगों ने टोल प्लाजा का बेरियर तोड़ा, कर्मचारी को पीटा

Tue, 01 Apr 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
People in a car broke the barrier of toll plaza and beat up the employee
- टोल दिए बिना ही कार सवार हुए फरार, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/रोहाना। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव रोहाना कलां मिनी टोल पर मारपीट का मामला सामने आया है। तीन कार सवार लोगों ने टोल नहीं दिया। टोल प्लाजा का बेरियर तोड़ कर फेंक दिया। कर्मचारी के साथ मारपीट की, जिसे अन्य कर्मचारियों ने बचाया। इसके बाद टोल दिए बिना ही आरोपी फरार हो गए।

दोपहर के समय तीन कारों में सवार होकर लगभग दस लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। उन्होंने टोल कर्मचारी से टोल का बेरियर हटाने के लिए कहा। कर्मचारी ने टोल का भुगतान करने को कहा तो वह नाराज हो गए। इसके बाद कारों से लगभग दस लोग उतरे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए टोल का बेरियर तोड़ कर फेंक दिया। कर्मचारी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख कर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो हमलावर गाड़ी चढ़ा कर मार देने की धमकी देने लगे। कर्मचारियों ने हमलावरों से टोल कर्मचारी को बचाया। इसके बाद कार सवार लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

टोल कर्मचारियों ने घटना के बारे में रोहाना पुलिस चौकी व डायल 112 पर जानकारी दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना के बारे में टोल कर्मचारी रविंद्र पाल ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि कर्मचारी का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed