फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People get angry after making objectionable photo viral

महिलाओं व लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो वायरल पर लोग भडक़े

Sun, 29 Sep 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
People get angry after making objectionable photo viral
खतौली। महिलाओं व लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया और फेसबुक पर वायरल करने को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग भड़क गए। लोगों का आरोप है असामाजिक तत्व नगर का माहौल खराब करने के कोशिश कर रहे हैं। वाल्मीकि समाज के आक्रोशित लोगों ने असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने में पुलिस का घेराव किया। पुलिस ने फेसबुक की आईडी वाले युवक के विरुद्ध आईटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ला देवीदास के रहने वाले वाल्मीकि समाज के अनेक लोग सीओ कार्यालय में पहुंचे। सीओ के नहीं मिलने पर लोगों ने शिकायती प्रार्थना पत्र सीओ के पेशकार को सौंपा। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोग थाने में पहुंचे और पुलिस का घेराव किया। उनका कहना था कि मोहल्ला देवीदास में ढाकन चौक पर साइकिल की दुकान के पास आवारा युवकों का जमघट लगा रहता है। कुछ युवक मोहल्ले की आने जानी वाली महिलाओं और युवतियों का चोरी छुपे मोबाइल से फोटो खींच लेते हैं, इन फोटो को कम्प्यूटर एडिट कर आपत्तिजनक फोटो फेसबुक और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है। इससे मोहल्ले की महिलाओं और लड़कियों की बदनामी होने का भय है, इसे लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने इन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मोहल्ला निवासी सुधीर पुत्र सुंदर की तहरीर पर फेसबुक की आईडी वाले आशु नाम के युवक के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 66ए के तहत मुकदमा पंजीकृत किया और दुकानदार सहित तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

----------------------
- फोटो वायरल करने के मामले में आशु नाम के युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर।
××××××××
भाजपाइयों ने भी जताया आक्रोश
खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला देवीदास की महिलाओं और लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो तैयार करके उनको सोशल मीडिया और फेसबुक पर वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीओ व इंस्पेक्टर से बातचीत की। भाजपाई मोहल्ला देवीदास में भी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मदन छाबड़ा, नगर उपाध्यक्ष प्रताप वाल्मीकि, नानक चंद, फकीर चंद, हरीश वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, सतीश, राजेश, सुधीर वाल्मीकि, भारत भूषण, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed