{"_id":"5d6185ba8ebc3e01320277d4","slug":"people-gathered-to-welcome-kapil-dev-and-vijay-muzaffarnagar-news-mrt4397890166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिलदेव और विजय के स्वागत के उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलदेव और विजय के स्वागत के उमड़े लोग
विज्ञापन
नगर आगमन पर समर्थकों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं विजय कश्यप ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सूबे की योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और चरथावल विधायक विजय कश्यप का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। रिमझिम फुहारों के बीच स्वागत करने वाले लोगों का उत्साह अलग ही नजर आया।
प्रदेश की योगी सरकार में कपिलदेव अग्रवाल को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा विजय कश्यप को राजस्व विभाग एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री बनाया गया। मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार जिले में आए कपिलदेव अग्रवाल और विजय कश्यप के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। हापुड़ से काफिले के साथ वे मेरठ होते हुए दोपहर को जनपद की सीमा भंगेला पहुंचे। जहां लोगों ने दोनों मंत्रियों का जनपद आगमन पर स्वागत किया। इसी बीच पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की सूचना मिलने पर स्वागत के दौरान बज रहे ढोल नगाड़ों को बंद कर दिया गया। मंत्रियों ने अपनी मालाएं भी उतार दीं। इसके बाद भंगेला, खतौली, मंसूरपुर से होते हुए शहर की सीमा में वे पहुंचे। गुप्ता रिसोर्ट पर दोनो मंत्रियों का भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, जिला महामंत्री शरद शर्मा, हरीश अहलावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, युवा नेता नितिन मलिक, वैभव त्यागी, श्रीमोहन तायल, रोहताश पाल, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, श्रीमोहन तायल, राजीव गर्ग आदि ने स्वागत किया।
हुंडई पर जैन समाज के राजेश जैन, प्रवीण जैन, राजकुमार जैन, संजय जैन आदि की ओर से स्वागत हुआ। सूजडू में दो स्थानों पर स्वागत हुआ। नुमाइश के सामने पंजाबी समाज की ओर से रामपुरम के सामने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालयों की ओर से स्वागत हुआ। टिहरी स्टील के चेयरमैन सतीश गोयल और उनकी टीम ने भी स्वागत किया। शिवचौक पर लोग स्वागत के लिए उमड़े रहे। स्वागत के दौरान केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने जीप चलाई और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक जीप में उनके बराबर में बैठे रहे। स्वागत के दौरान मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, होतीलाल शर्मा, अजय सागर, कुंजबिहारी अग्रवाल, भीमसेन कंसल, कुशपुरी, रेनू गर्ग, राजीव शुक्ला, सुषमा पुंडीर आदि रहे।
विज्ञापन
जेटली की मृत्यु की सूचना से शोक छाया
मुजफ्फरनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन की सूचना से स्वागत के कार्यक्रमों में अचानक मायूसी छा गई। भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक छा गया। पार्टी ने इस बीच निर्णय लिया कि दोनों मंत्री गले में माला नहीं डलवाएंगे और ढोल नगाड़े नहीं बजेंगे। स्वागत के कार्यक्रम चलेंगे, जिससे जगह-जगह एकत्र कार्यकर्ता निराश न हो। इसके बाद स्वागत के कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न हुए।
शिवचौक पर भोलेनाथ के किए दर्शन
मुजफ्फरनगर। मंत्रियों का काफिला जब शिवचौक पहुंचा तो स्वागत में बड़ी संख्या में लोग एकत्र रहे। यहां कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी पूजा अर्चना की। भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
सारथी बने डॉ संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर। राजनीतिक इतिहास में शायद यह पहली घटना हो कि प्रदेश के दो राज्य मंत्रियों के स्वागत के दौरान उनकी गाड़ी के सारथी केंद्रीय राज्यमंत्री रहे हो। दोनों मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और विजय कश्यप जिस जीप में सवार रहे उस जीप को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान चला रहे थे। प्रदेश के मंत्रियों से बड़ा प्रोटोकॉल होते हुए भी वह एक भाजपा कार्यकर्ता की तरह दोनो मंत्रियों के स्वागत में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज का दिन दोनों मंत्रियों का है। हम सब उनकी खुशी में शामिल है।
मीनाक्षी चौक पर उमड़े मुस्लिम
मुजफ्फरनगर। लंबे समय बाद भाजपा के किसी नेता के स्वागत में मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ देखी गई। मंत्रियों के स्वागत को लेकर मीनाक्षी चौक पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें आसिफ राही, दिलशाद पहलवान, अन्नु सभासद, नौशाद कुरैशी आदि शामिल रहे।
मंत्रियों के स्वागत में बांटी मिठाई
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं राज्यमंत्री विजय कश्यप के मंत्री बनने के बाद नगर में आगमन पर शिव चौक पर मिठाई बांटी। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि दोनों के मंत्री बनने से जिले के विकास को पंख लगेंगे। इस मौके पर सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, अनिल सिंघल, भानूप्रताप, भूरा कुरैशी, किशन लाल नारंग, विजय कुच्छल, राजेंद्र कुमार, महेंद्र नाथ, तरुण मित्तल आदि मौजूद रहे।