फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People falling sick due to changing weather

Muzaffarnagar News: बदलते मौसम की मार, लोग पड़ रहे बीमार

Sun, 28 May 2023 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
People falling sick due to changing weather
43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले
विज्ञापन

1481 मरीजों को उपचार दिया गया, कई की कोरोना जांच भी की गई
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बदलता मौसम शहर से लेकर देहात तक लोगों को बीमार कर रहा है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए आरोग्य मेलों में करीब डेढ़ हजार मरीजों ने परामर्श लिया। इस दौरान संदिग्धों मरीजों की कोरोना वायरस की जांच भी कराई गई।

इन दिनों मौसम में बदलाव हो रहा है। लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग वायरल बुखार, नजला-जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायतों से परेशान हैं। रविवार को 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1481 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें 583 पुरुष, 534 महिलाएं और 364 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन


ये बीमारियां कर रहीं परेशान
आरोग्य मेलों में मरीज बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर के मरीजे मिले। दवा देकर उपचार दिया गया। इस बार भी सबसे अधिक त्वचा के 276, गैस्ट्रो के 71 और बुखार समेत अन्य के 457 मरीजों ने परामर्श लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों को उपचार दिया गया है। साथ ही उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। कई लोगों की कोरोना जांच भी कराई गई। - डॉ. महावीर सिंह फौजदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी




शेरपुर पीएचसी पर 25 मरीजों ने लिया उपचार

पुरकाजी। गांव शेरपुर खादर की पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चार चर्म रोग, दो गर्भवती महिलाओं, चार ब्लड प्रेशर, तीन श्वांस, दो मधुमेह, एक बुखार और नौ अन्य रोगियों सहित कुल 25 मरीजों ने परामर्श लिया। इस दौरान डॉ. मोहित कुमार, फार्मेसिस्ट मनोज वर्मा, नीलम देवी, पिंकी पंवार, पवन जाटव, हाकिम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed