फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People created a ruckus for drainage

जल निकासी के लिए लोगों ने किया हंगामा

Thu, 25 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
People created a ruckus for drainage
खतौली में नागरिकों ने रेलवे ट्रैक का काम रुकवाया। - फोटो : KHATAULI
जल निकासी के लिए लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

खतौली। अशोक विहार कॉलोनी की जल निकासी न होने की समस्या को लेकर कालोनी समिति के पदाधिकारियों एवं लोगों ने हंगामा करते हुए रेलवे के माल कोरीडोर का काम बंद करा दिया। कालोनी वासियों ने इस जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

आवास विकास परिषद की अशोक विहार कॉलोनी के पीछे रेलवे ट्रैक है। इसी के बराबर में माल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। उधर, अशोक विहार कालोनी के जल की निकासी भी रेलवे ट्रैक की ओर ही है। कालोनी का गंदे पानी समेत बरसात का पानी भी इसी रास्ते से निकलता है। लेकिन रेलवे कोरीडोर निर्माण के कारण कालोनी के पानी की निकासी रुक रही है। पानी रुकने से कालोनी में जलभराव की स्थिति पैदा होगी। इसी समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को कॉलोनी के लोग समिति के पदाधिकारियों से साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। उन्होंने फ्रैट कोरीडोर का काम बंद करा दिया। कालोनी वासियों ने प्रदर्शन करते हुए जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। कॉलोनी वासियों ने मामले की जानकारी आवास विकास के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी दी। भाकियू नेता राजू अहलावत ने कालोनी की जल निकासी की समस्या को देखते हुए रेलवे के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की। राजू अहलावत ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने कालोनी की जल निकासी की समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed