{"_id":"5e9c8ab28ebc3e6fd63f5932","slug":"people-came-forward-to-help-in-the-corona-epidemic-muzaffarnagar-news-mrt478405979","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी में सहायता को आगे आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी में सहायता को आगे आए लोग
विज्ञापन
कोरोना महामारी में सहायता को आगे आए लोग
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री केयर फंड एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में रविवार को कई लोगों ने धनराशि दी।
अरोमा मिल के राजेश कुमार जैन तथा पुनीत जैन ने प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान को ढाई लाख का चेक दिया। टिहरी स्टील की ओर से सतीश गोयल ने दो लाख 51 हजार तथा एमपी पब्लिक स्कूल एवं एमजी वर्ल्ड विजन की ओर से भी दो लाख 51 हजार रुपये के चेक केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान एवं राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को सौंपे। उनकी पौत्री स्नेहा गोयल एवं अविसी गोयल ने अपनी पॉकेट मनी के 11-11 हजार रुपये प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए दिए।
बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने क्षेत्र के नागरिकों की ओर से 56 हजार 400 रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भाजपा विधायक विजय शुक्ला को दिया। विधायक ने अपने पास से 11 हजार, रेखा मलिक की ओर से 2100 रुपये प्रदान किए। इसके अतिरिक्त राकेश मलिक, अजय मलिक, संजीव कुमार, नरेश मलिक, जगदीश बालियान समेत 21 लोगों ने सहयोग किया।