फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People are troubled by electricity cuts in the scorching heat

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान

Thu, 18 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by electricity cuts in the scorching heat
जानसठ। भीषण गर्मी के चलते कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। किसानों को भी मात्र नौ घंटे की फसलों की सिंचाई करने के लिए बिजली आपूर्ति की जा रही है जबकि किसानों को रात में सिंचाई करने के लिए बिजली नहीं दी जाती।
विज्ञापन

लगातार बढ़ती गर्मी के चलते कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। दिन के समय भी तीन-चार घंटे बिजली की कटौती की जाती है। रात में बीच-बीच में बिजली कट कर दी जाती है। बिजली की अघोषित कटौती से लोगों का भीषण गर्मी में बुरा हाल है। घरों में लगे इनवर्टर भी शोपीस बनकर रह गए हैं। इतना ही नहीं किसानों को भी फसलों की सिंचाई करने के लिए सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ही बिजली आपूर्ति की जाती है जबकि रात के समय किसानों को बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। दिन के समय भी दो-तीन घंटे बिजली की कटौती की जाती है। इससे किसानों की फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। किसान राजपाल, महिपाल, शेर सिंह, शमीम, सिरसा दादी किसानों का कहना है कि दिन में दी जाने वाली बिजली से उनकी फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसलिए उनको मजबूरन पंपिंग सेट के द्वारा फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे सिंचाई करने के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। किसानों ने रात के समय भी बिजली आपूर्ति करने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed