फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People are suffering from respiratory and stomach diseases in Muzaffarnagar

श्वांस और पेट की बीमारियों में जकड़े हैं लोग

Mon, 09 Mar 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from respiratory and stomach diseases in Muzaffarnagar
श्वांस और पेट की बीमारियों में जकड़े हैं लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के लोग श्वांस एवं उदर रोगों की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही चर्म रोगियों की संख्या भी काफी है। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में उपचार कराने वाले सबसे ज्यादा लोग इन्हीं बीमारियों से ग्रसित रहे। जिलेभर में 43 सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में 4573 मरीजों का उपचार किया गया।
प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में उपचार कराने वाले मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। रविवार को भी 43 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेलों का आयोजन हुआ। इनमें 1688 पुरुष, 1941 महिलाएं तथा 944 बच्चों का उपचार किया गया। सबसे ज्यादा संख्या चर्म रोगियों की रही। 1215 चर्म रोगियों की जांच कर दवा दी गई। इसके अतिरिक्त श्वांस के 614 तथा उदर के 464 मरीजों का उपचार किया गया। सीएमओ डा. प्रवीण चौपड़ा ने बताया कि मेलों में 205 चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। 13 मरीजों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

204 गर्भवती महिलाओं की जांच
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 204 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की भी जांच कर उन्हें चिकित्सा परामर्श दिया गया। इसके अतिरिक्त 60 कुपोषित बच्चों का भी उपचार हुआ। कुपोषित पाए गए बच्चों के अभिभावकों को उन्हें पोषक आहार देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न बीमारियों के मरीजों का हुआ उपचार
बीमारी उपचार
श्वांस 614
लिवर 145
मधुमेह 216
उदर 464
चर्म 1215
गर्भवती महिला 204
कुपोषित बच्चे 60
अन्य रोगी 1655
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed