फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People are struggling with pits on Circular Road

सरकुलर रोड पर गड्ढों से जूझ रहे हैं लोग

Sun, 09 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
People are struggling with pits on Circular Road
शहर के सरकुलर रोड पर सीवर लाइन डालने को ब्लॉक किए गए एक तरफा के मार्ग पर लोगों ने खड़े किए अपने वाह? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सरकुलर रोड पर गड्ढों से जूझ रहे हैं लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड की सड़क करीब चार माह से गड्ढों में तब्दील है। सीवर लाइन डाले जाने के बाद से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते एक तरफ से ही यातायात निकाला जा रहा है। वहीं, इसके चलते स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर का सरकुलर रोड भारी ट्रैफिक वाला मार्ग है, जहां से मेरठ की तरफ आने-जाने वाले सभी वाहन गुजरते हैं। लॉकडाउन से पहले सरकुलर रोड स्थित जाट कॉलोनी की गलियों में जल निगम की ओर से सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया था। इसके लिए एक तरफ की सड़क को खोदकर पाइप डाले गए थे। सीवर लाइन डालने का यह काम पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क के इन गड्ढों को विभाग द्वारा ऐसे ही छोड़ दिया गया है। एक तरफ का मार्ग गड्ढों के चलते पूरी तरह अवरुद्ध होने से सारा ट्रैफिक एक ही तरफ से निकलता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आवागमन न होने से क्षतिग्रस्त सड़क को ही अब स्थानीय दुकानदारों द्वारा बतौर पार्किंग इस्तेमाल करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
जल निगम एक्सईएन राजीव त्यागी का कहना है कि सरकुलर रोड से लेकर सुजडू चुंगी और विकास भवन तक सीवर लाइन डाले जाने का 36 करोड़ का प्रोजेक्ट है। इसमें जाट कॉलोनी का भी कुछ हिस्सा और सरकुलर रोड शामिल हैं। बरसात के कारण सीवर लाइन का काम कुछ स्थानों पर रुका हुआ है। अभी काम बाकी है, काम पूरा होते ही खोदी गई पूरी सड़क बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed