संभल नहीं रहे लोग, बाजारों में लग रही रोजाना भीड़
मुजफ्फरनगर। शहर में 14 कालोनियों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, फिर भी लोग कोरोना की महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बाजार खुलते ही भीड़ लगती है। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जाता है। लोग समझ नहीं रहे हैं। ये हाल तो तब है, जब शहर में संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। यह सब होने पर भी बाजारों की भीड़ खत्म नहीं हो रही है। मंगलवार को आधे दिन बाजार खुलना था, तो अन्य दिनों से ज्यादा भीड़ रही। भगत सिंह रोड, कोर्ट रोड, रुड़की रोड, मेरठ रोड, फायरब्रिगेड रोड पर भीड़ रही। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हुआ। ऐसे में संक्रमण और अधिक फैलने का खतरा शहर समेत पूरे जिले पर मंडरा रहा है। मंगलवार को बाजारों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दोपहर में जल्द बाजार बंद कर दिए। इसके बाद दमकल विभाग और नगर पालिका ने बाजारों को सैनिटाइज कराया।