{"_id":"65cd322dab6ac0aa19012bdd","slug":"pension-of-disabled-people-will-increase-rs-36-thousand-will-be-given-to-leprosy-patients-kashyap-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-116884-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर - दिव्यांगों की बढ़ेगी पेंशन, कुष्ठ रोगियों को देंगे 36 हजार : कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर - दिव्यांगों की बढ़ेगी पेंशन, कुष्ठ रोगियों को देंगे 36 हजार : कश्यप
Thu, 15 Feb 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
- खेल, शिक्षा, संगीत हर क्षेत्र में अपनी दिव्यता की अनुभूति करा रहे दिव्यांग
- राज्य मंत्री ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर का वितरण किया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश के आगामी बजट में दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगियों को 36 हजार वार्षिक भरण पोषण के लिए दिया जाएगा।
नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया। उन्होंने ट्राई साइकिल और व्हील चेयर वितरित की। इस अवसर पर शादी विवाह अनुदान के प्रमाणपत्र दिए गए। कंप्यूटर कोर्स करने वाले दिव्यांगों को प्रमाणपत्र दिए गए। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि दिव्यांगों के बौद्धिक विकास के लिए प्रदेश में दो स्थानों पर दिव्यांग विश्वविद्यालय चल रहे हैं। इनमें लखनऊ की यूनिवर्सिटी में साढ़े चार हजार दिव्यांग शिक्षा ले रहे हैं। चित्रकूट की दिव्यांग यूनिवर्सिटी को स्वामी रामभद्राचार्य ने सरकार को दे दिया है।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग अब प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। खेल, शिक्षा, संगीत हर क्षेत्र में अपनी दिव्यता की अनुभूति करा रहे हैं। दिव्यांगों के कल्याण की विभिन्न योजना सरकार चला रही है, दो दिव्यांगों के शादी करने पर 35 हजार अनुदान दिया जा रहा है। कुष्ठ रोगियों को तीन हजार रुपये महीना भरण पोषण का दिया जा रहा है। दिव्यांगों को एक हजार रुपये महीना पेंशन मिल रही है। आगामी बजट में इस पेंशन को बढ़ाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, जिला दिव्यांग अधिकारी दीक्षा उपाध्याय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव कुमार ने किया।