फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Penalty will be imposed if encroachment is not removed from drains

Muzaffarnagar News: नालों से अतिक्रमण नहीं हटाया तो लगेगा जुर्माना

Tue, 30 May 2023 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Penalty will be imposed if encroachment is not removed from drains
एसडीएम सुबोध कुमार ने नगर की संकरी गलियों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। एसडीएम सुबोध कुमार ने मंगलवार की सुबह नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की जांच की। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि यदि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटवाया तो जुर्माना लगाया जाएगा।

खतौली एसडीएम सुबोध कुमार ने मंगलवार सुबह सरकारी गाड़ी को एक जगह खड़ा किया। इसके बाद वह बाइक पर सवार हुए और छोटी बड़ी गलियों में घूमकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। बड़ा बाजार, जीटी रोड, मोहल्ला तगान, पक्का बाग, गंगनहर पटरी आदि का निरीक्षण किया। नालियों और नालों पर किसी गए अतिक्रमण को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। मोहल्लेवासियों से बातचीत कर साफ-सफाई की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि नगर में जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए मुख्य नाले की सफाई कराई जा रही है। गली, मोहल्लों, बाजारों में नाले, नालियों पर अतिक्रमण होने से साफ सफाई नहीं हो पाती, जिस कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। चेतावनी दी कि अतिक्रमण को स्वयं हटा ले निर्माण को तोड़ा जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। नाले के ऊपर स्थाई अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed