{"_id":"61ba318a8b3d0a7f0376cfbb","slug":"peepal-tree-cut-case-caught-fire-muzaffarnagar-news-mrt569220399","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल का पेड़ काटने के मामले ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल का पेड़ काटने के मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन
महावीर चौक पर रात्रि मे काटा गया पीपल का पेड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपल का पेड़ काटने के मामले ने पकड़ा तूल
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक के पास पीपल का पेड़ काटने का मामला तूल पकड़ने लगा है। पुलिस-प्रशासन ने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए इस मामले में शामिल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस को तहरीर दी है।
नगर में महावीर चौक के पास स्वरूप स्कवायर मार्केट के सामने प्राचीन पीपल का पेड़ है। वहां चबूतरे पर शिवलिंग भी स्थापित है। मंगलवार रात में कुछ लोगों ने पीपल का पेड़ काटना शुरू कर दिया। इस बारे में पता चलता ही लोगों में रोष बन गया था। शिकायत करने के बाद अधिकारियों के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची थी, तब पेड़ काट रहे लोग भाग गए थे।
बुधवार दोपहर क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, आशीष मिश्रा, मंगतराम, बंसत व अमित आदि ने सिविल लाइन थाने पहुंच कर प्रभारी से मुुलाकात की। पेड़ काटने के मामले में शामिल रहे लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदेश सचिव मनोज सैनी ने थाना पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
बिना अनुमति काट रहे थे पेड़
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि स्वरूप प्लाजा मार्केट के मालिक प्रणव स्वरूप ने विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी कि बिजली के तार छूने के कारण पेड़ में करंट आता है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने पेड़ की छटाई का कार्य मंगलवार दोपहर में शुरू कराया। रात में यहीं लोग पेड़ काटने के लिए पहुंच गए। जबकि उन्हें पेड़ काटने की अनुमति किसी ने नहीं दी थी। उन्होंने जेई से पेड़ काटने वाले लोगों को पुलिस के पास भेजने को कहा है। अभी कोई थाने नहीं पहुंचा है।
पेड़ के चारों तरफ लगाई मिट्टी
मंगलवार रात के अंधेरे में पेड़ की जड़ को काफी काट दिया गया था। बुधवार सुबह पेड़ की जड़ में मिट्टी लगाकर पेड़ को मजबूती दी गई है। इस मामले को लेकर लोगों में रोष बना है।