फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pedestrian dies after being hit by vehicle

वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian dies after being hit by vehicle
वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को कई स्थानों पर हादसे हुए। एक राहगीर की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोपहिया वाहनों पर सवार एक दर्जन से अधिक कांवड़िया वाहनों के टकराने पर घायल हुए हैं। एक कांवड़िया भर्ती वार्ड से उठकर खुद ही चला गया। उसके लापता होने के बारे में पुलिस को सूचना दी गई है।
शहर क्षेत्र में रुड़की रोड पर नेपाल निवासी मान सिंह अपने परिवार की दो महिलाओं के साथ सामान बेच रहा था। वह सड़क पार करने लगा तभी एक वाहन की चपेट में आ गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा घायल हालत में एक युवा कांवडिया को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी चोट को देखकर उसे भर्ती कर लिया गया। बाद में वह वहां से खुद ही कहीं चला गया। उसके लापता होने की सूचना पुलिस ने शहर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हरिद्वार से दोपहिया वाहन पर डाक कांवड़ लाने वाला दिल्ली निवासी अंकुर, आनंदपुर दिल्ली निवासी मिथलेश, सेक्टर 44 नोएडा निवासी मोनू व उसकी आठ साल की बेटी पायल, करोलबाग दिल्ली निवासी जीतू, साउथ दिल्ली निवासी नीरज, दिल्ली निवासी दीपक, विपिन, राजीव को घायल हालत में जिला अस्पताल में पुलिस ने उपचार के लिए पहुंचाया। वहां सभी को उपचार देकर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अधिकांश हादसे छपार व सिसौना के बीच हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed