{"_id":"62a392000bf98c7111686781","slug":"peace-from-village-to-city-monitoring-done-by-drone-muzaffarnagar-news-mrt5923742183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव से लेकर शहर तक अमन, ड्रोन से कराई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव से लेकर शहर तक अमन, ड्रोन से कराई निगरानी
विज्ञापन
खालापार में मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सोशल मीडिया पर प्रसारित बाजार बंद के संदेश के चलते जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहे। सुबह से ही एसएसपी अभिषेक यादव व अन्य अधिकारी भ्रमण करते रहे। ड्रोन से मस्जिदों व आसपास घरों की छत की निगरानी की गई। मस्जिदों व मुस्लिम तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुबह से ही चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात हो गई थी।
कानपुर में हिंसा के मद्देनजर कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बाजार बंद करने को कहा था। इस बारे में पता चलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए थे। बृहस्पतिवार को डीएम व एसएसपी ने धर्म गुरुओं की बैठक लेकर शासन की गाइड लाइन की जानकारी दी थी। जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा बरतने के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर शुक्रवार को जिले भर में सभी मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। अधिकारियों ने धर्म गुरुओं से भी वार्ता की थी। एसएसपी ने सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर से जुड़ी पांच दर्जन से अधिक कर्मचारियों की टीम को लगाया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात प्रशांत कुमार, एसपी यातायात कुलदीप सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने नगर में मुस्लिम व मिश्रित आबादी वाली बस्तियों के आसपास भ्रमण कर वहां का जायजा लिया।
शांति के लिए आगे आए समाजसेवी
खालापार में समाजसेवी लोगों की टीम को लगाया था जो नमाज पढने आने वाले लोगों को नमाज के बाद घर जाने के लिए प्रेरित कर रही थी। दोपहर में ढाई बजे तक सभी मस्जिदों में अमन चैन की दुआ कराई गई। मुफ्ती जुल्फिकार ने लोगों से भाईचारे की अपील की। उन्होंने कहा कि भाईचारा सबसे बड़ा है। संवाद
विज्ञापन
धर्म गुरुओं ने की थी अपील
सोशल मीडिया पर संदेश के मद्देनजर धर्म गुरू मौलाना नजर मोहम्मद व कारी जाकिर हुसैन ने बृहस्पतिवार को सभी लोगों से बाजार बंद को अफवाह बताते हुए नमाज अदा करने के बाद घर जाने की अपील की थी।
दोनों संप्रदाय के लोगों पर रही नजर
एसएसपी के आदेश पर खुफिया विभाग के कर्मचारियों ने दोनों संप्रदाय के कुछ चुनिंदा लोगों पर नजर रखी। नमाज संपन्न होने के बाद भी सहारनपुर के हालातों को देखते हुए पुलिस व खुफिया विभाग टीम अलर्ट रही।

खालापार में मस्जिद में नमाज अदा कर आते नमाजी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खालापार में मस्जिद में नमाज अदा कर बाहार आते नमाजी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खालापार में मस्जिद के बाहार तैनात पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

-जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुरबालियान में पैदल गस् करती हुई मंसूरपुर पु- फोटो : KHATAULI