फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Peace committee meeting Khatauli

पुलिस ने रात में मौलानाओं के दरवाजों पर दी दस्तक, दहशत फैली

Tue, 17 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Peace committee meeting Khatauli
खतौली थाने में मोलानाओं व मुस्लिस संगठनों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते इंस्पेक्टर सं? - फोटो : KHATAULI
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली और अलीगढ़ में हिंसक प्रदर्शन होने के चलते खतौली पुलिस ने मौलानाओं और मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों को थाने पर शांति समिति की बैठक के लिए रात में सूचना दी। इससे कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति भी पैदा हो गई।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मौलानाओं और मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील के लिए बैठक की जानी थी। इसके लिए रविवार रात में ही खतौली कोतवाली पुलिस ने मौलानाओं और मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों के घर पहुंचकर सूचना दी और कहा कि सोमवार सुबह उनको थाने में बुलवाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कोई जुलूस या प्रदर्शन न हो, इसके लिए मौलानाओं और मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों को थाने में बुलवाकर बैठक ली। इंस्पेक्टर ने कहा कि धारा 144 लागू है। लोग कानून का पालन करें। बिना अनुमति जुलूस, धरना, प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। किसी ने भी बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन अथवा जुलूस निकाला, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर एवं देहात क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed