{"_id":"5f29ad658ebc3e4103683de4","slug":"pay-sugarcane-dues-of-farmers-sugar-mills-muzaffarnagar-news-mrt4946622170","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करें चीनी मिलें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करें चीनी मिलें: डीएम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमार जे ने सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। जिसमें गन्ना मूल्य भुगतान, किसानों में चीनी वितरण एवं आगामी पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों के संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। जिसमें पाया गया कि पेराई सत्र 2019-20 में चीनी मिलों द्वारा कुल देय 3402.93 करोड़ के सापेक्ष 2325.56 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
जिले की चीनी मिल भैसाना पर 281.53 करोड़ रुपये, चीनी मिल खतौली पर 237.60 करोड़, तितावी पर 164.52 करोड़, मंसूरपुर पर 154.41 करोड़, टिकौला पर 100.84 करोड़, खाईखेड़ी पर 66.20 करोड़, मोरना पर 48.83 करोड़ तथा चीनी मिल रोहाना पर 23.40 करोड़ अवशेष है। डीएम ने सभी चीनी मिलों को 31 अगस्त तक संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए। सभी मिल प्रतिनिधियों को चेतावनी दी कि यदि उनके द्वारा 31 अगस्त तक संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि जो किसान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के एवज में चीनी लेना चाहता है उसे तीन क्विंटल तक चीनी उपलब्ध कराए। बैठक में आगामी पेराई सत्र 2020-21 के संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिसमें पाया गया कि अधिकतर चीनी मिलों द्वारा रिपेयर का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सभी चीनी मिलों द्वारा माह अक्टूबर के अंत तक चीनी मिलों को चलाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में डीसीओ आरडी, डॉ अशोक कुमार उपाध्यक्ष (शुगर) चीनी मिल खतौली, सुधीर कुमार यूनिट हैड चीनी मिल तितावी, अरविंद कुमार दीक्षित यूनिट हैड चीनी मिल मंसूरपुर, लोकेश कुमार यूनिट हैड चीनी मिल रोहाना, सर्वेश कुमार प्रधान प्रबंधक चीनी मिल मोरना, एमसी शर्मा यूनिट हैड चीनी मिल टिकौला, राज सिह चौधरी यूनिट हैड चीनी मिल भैसाना एवं पुष्कर मिश्र यूनिट हैड चीनी मिल खाईखेड़ी द्वारा भाग लिया गया।