फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pay full attention to cleanliness in the institute: Kapil Dev Aggarwal

संस्थान में सफाई पर दें पूरा ध्यान : कपिल देव अग्रवाल

Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pay full attention to cleanliness in the institute: Kapil Dev Aggarwal
नगर के आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव देखते राज्य मंत्री स्वत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आईटीआई में प्रशिक्षुओं और छात्रों के साथ प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सुना। उन्होनें संस्थान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विज्ञापन

सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को प्रशिक्षुओं और छात्रों के साथ सुना। इसके बाद कपिल देव ने कहा कि यदि हर दिन एक परीक्षा की आदत हम पहले से ही बना लें तब हमें परीक्षा के दिन कोई तनाव नहीं होगा। क्योंकि हम परीक्षा दे - दे कर इतना अभ्यस्त हो गए होंगे, कि ये परीक्षा भी हमें एक आम परीक्षा की तरह प्रतीत होगी। जैसे हमें अपने दोस्त से मिलने पर डर नहीं लगता, क्योंकि हम उनसे रोजाना मिलते हैं, वैसे ही परीक्षा के दिनों में हमारे मन में भी कोई डर नहीं रहेगा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की व्यवस्था पर कडा जोर देते हुए कपिल देव ने कहा कि हमारे आस पास का वातावरण स्वच्छ और साफ सुथरा होना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में हम अपना अधिकतर समय स्कूल, कॉलेज या संस्थान में ही व्यतीत करते हैं इसलिए हमारा संस्थान भी स्वच्छ होना आवश्यक है। आईटीआई के प्रधानाचार्य मनोज दूबे और प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करें और छात्रों के पाठ्यक्रम, परीक्षा और प्रेक्टिकल को समय से तैयार कराएं। उन्होंने कहा कि संस्थान का कोई भी बाबू, कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित न पाया जाए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, संजय गर्ग, जितेंद्र कुच्छल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed