फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paul overthrew for the Mini Olympics

मिनी ओलंपिक के लिए उखाड़ ले गए पॉल, जनपद में व्यवस्थाओं के आगे हार रही प्रतिभा             

Sat, 28 Oct 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 28 Oct 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Paul overthrew for the Mini Olympics
स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
अब इससे बड़ी विडंबना नहीं हो सकती है। देश-प्रदेश में खेल मंत्रालय की कमान भूतपूर्व खिलाड़ियों के हाथ में है, लेकिन हालात फिर भी नियंत्रण में नहीं हैं। स्पेार्ट्र्स स्टेडियम में व्यवस्था के आगे प्रतिभाएं बढ़ने से पहले दम तोड़ रही हैं। सहारनपुर के मिनी ओलंपिक गेम के लिए मुजफ्फरनगर स्टेडियम से हैंडबॉल के पॉल उखाड़ लिए गए। यह पॉल सहारनपुर खेल मैदान पर लगाकर मिनी ओलंपिक गेम कराए जा रहे हैं। पॉल उखड़ने से जनपद के खिलाड़ी घर बैठ गए हैं।      
विज्ञापन

 
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। हैंडबॉल खेल के लिए भी स्टेडियम में करीब 50 से अधिक खिलाड़ी हैं, जिनमें सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग के शामिल है। इन 50 खिलाडिय़ों की प्रैक्टिस पर फिलहाल लचर व्यवस्था का ग्रहण लग गया है। हैंडबॉल के खिलाड़ियों का अभ्यास सहारनपुर के मिनी ओलंपिक गेम की भेंट चढ़ गया है। दरअसल, सहारनपुर में 28 अक्तूबर से नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक मिनी ओलंपिक गेम कराए जा रहे हैं, जिनमें 19 प्रकार के गेम है।
विज्ञापन


इनमें एक हैंडबॉल प्रतियोगिता भी शामिल है। इस हैंडबॉल प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सहारनपुर के मिनी ओलंपिक एसोसिएशन के हाथ में है। ताज्जुब यह है कि मंडल क्षेत्र हने के बाद भी मैदान पर हैंडबॉल के लिए पॉल निहीं है। मिनी ओलंपिक के लिए हैंडबॉल के पॉल मुजफ्फरनगर के स्टेडियम से उखाड़े गए हैं। खेल विभाग की करनी के कारण जिले में हैंडबॉल के खिलाड़ी घर बैठ गए हैं। जबकि नवंबर माह में सब जूनियर रैंक की प्रतियोगिता होनी है। हैंडबॉल पॉल नहीं होने के कारण खिलाड़ियों की तैयारियां प्रभावित हो गई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हां, हमने उखाड़ लिए हैं पॉल       
मुजफ्फरनगर। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (सहारनपुर मंडल) प्रेम कुमार ने बताया कि स्टेडियम में लगे पॉल हमने उखाड़े हैं। इसमें हर्ज क्या है, सहारनपुर में मिनी ओलंपिक गेम कराए जा रहे हैं, जिसके लिए पॉल उखाड़े गए हैं। गेम खत्म होने के बाद लगवा दिए जाएंगे। सहारनपुर में पॉल नहीं हैं, मैं मंडलाधिकारी हूं। कार्यक्रम के इंतजाम की मेरी जिम्मेदारी है।        

गेम में जिले की टीम नहीं       
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में होने वाले मिनी ओलंपिक गेम में 19 गेम हैं, जिसमें 6 हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुजफ्फरनगर की टीम इसमें शामिल नहीं है। क्रीड़ा अफसरों ने जिले की मिनी ओलंपिक एसोसिएशन पर भी कटाक्ष किया है।        


मैदान पर पड़ा हैंडबाल का जाल      
मुजफ्फरनगर। स्टेडियम के अधिकारियों ने हैंडबाल के पॉल उखाड़ लिए, लेकिन जाल को मैदान पर ही छोड़ दिया गया। हैंडबाल का जाल मैदान पर लावारिस पड़ा है, जबकि अन्य गेम की तैयारियों के लिए स्टेडियम में खिलाड़ियों का हुजूम उमड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed