{"_id":"6478902347958b53d10136b6","slug":"patients-with-joint-pain-should-avoid-cold-drinks-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-1114-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ठंडे पेय पदार्थों का परहेज करें जोड़ दर्द के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ठंडे पेय पदार्थों का परहेज करें जोड़ दर्द के रोगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि जोड़ दर्द के रोगियों के लिए योगासन के साथ-साथ कुछ सावधानियां भी रखनी आवश्यक है। ऐसे रोगियों को ठंडे पेय पदार्थ दही, फ्रिज का पानी, कोल्ड ड्रिंक, कुल्फी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। चावल, उड़द की दाल आदि का परहेज भी करें।
सरकुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे मधुमेह एवं जोड़ दर्द रोग निवारण शिविर के दूसरे केंद्र संचालक डॉ. जीत सिंह तोमर ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। केंद्र प्रमुख यज्ञदत्त आर्य ने खड़े होकर किए जाने वाले आसन ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटिचक्रासन, त्रिकोणासन कराए। हाथ और पैर के जोड़ों के दर्द को ठीक करने में सहायक सूक्ष्म क्रियाएं जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने करवाई। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी भी मौजूद रहें।