फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Patient suffering due to premature lab closure

मरीज अस्पताल के चक्कर काटने को मजबूर

Sat, 18 Apr 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Patient suffering due to premature lab closure
मोरना स्वास्थ्य केंद्र पर लैब पर ताला लटका देखती गर्भवती महिलाएं। - फोटो : KHATAULI
समय से पहले लैब बंद होने के कारण मरीज त्रस्त
विज्ञापन

मोरना। मोरना के अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को खून की जांच कराने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी समय से पहले लैब बंद कर चले जाते हैं। नतीजतन मरीजों को लैब बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोरना स्वास्थ्य केंद्र में बलगम, खून सहित अन्य बीमारियों की जांच करने को लैब है। लैब इंचार्ज शाकिर अली और टेक्नीशियन पद के लिए संविदा कर्मी अशोक कुमार को स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरनगर की ओर से तैनात किया गया है। शुक्रवार को मोरना से आए राजवीर सिंह, संजीव, विजय, शाहीना आदि दोपहर दो बजे लैब में जांच कराने के लिए पहुुंचे, तो लैब बंद मिली। मरीजों ने इसकी शिकायत मोरना प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह से की। शनिवार को मोरना निवासी रुकईया व साजिदा लैब में जांच कराने के लिए गई, तो मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। लैब का ताला बंद होने से मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed