फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Passengers were upset due to not getting the bus

यात्रियों की भीड़ उमड़ी, कम पड़ गई बसें

Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Passengers were upset due to not getting the bus
बारिश से रोडवेज बस स्टैडं पर हुए जलभराव से परेशन यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बस नहीं मिलने से यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन पर्व रविवार यानि आज मनाया जाएगा। शनिवार से ही यात्री अपने घरों या भाई-बहनों के यहां पहुंचना शुरु हो गए। ऐसे में भारी संख्या में यात्री आने से रोडवेज बसें कम पड़ गई। रोडवेज बस स्टैँड, महावीर चौक पर यात्री बिना बसों के परेशान घूमते रहे। अब ऐसे में रविवार को रक्षा बंधन पर्व पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि परिवहन निगम ने सभी मार्गों पर पर्याप्त बसें उपलब्ध कराए जाने का दावा किया है। एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि शनिवार से लेकर मंगलवार 24 अप्रैल तक सभी मार्गों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए गए है। लोकल मार्गों पर विशेष ध्यान रखा गया है। बेडे़ में शामिल 191 बसों का संचालन किया गया है। बिजनौर, सहारनपुर, बड़ौत, बुढाना, कैराना, शामली, मेरठ, रुड़की मार्गों पर पर्याप्त बसें लगाई गई है। पहले से जो बस संचालित है, उनकी ट्रिप बढ़ाई है।
विज्ञापन

जबकि हकीकत में शनिवार को भारी संख्या में यात्री आए तो बसें कम पड़ गई। बस अड्डे, महावीर चौक पर बसों के लिए यात्री परेशान रहे। बिजनौर, शामली, बड़ौत मार्ग पर ज्यादा यात्रा आए। अन्य मार्गों पर भी बसें क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं आज फ्री में यात्रा करेंगी
सीएम योगी की घोषणानुसार रक्षा बंधन पर आज रविवार रात्रि 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा करेंगी। महिलाओं को परिचालक शून्य बैलेंस का हाथ से टिकट बना कर देगा।
हरियाणा, पंजाब नहीं गई बसें
मुजफ्फरनगर। शासन ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के लिए रोडवेज बसों के संचालन की घोषणा कर दी, मगर शनिवार को यहां से हरियाणा, पंजाब के लिए बसें नहीं चली। एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि अभी शासन ने आदेश जारी किया है। परिवहन विभाग की ओर से लिखित में आदेश आने पर बसों का संचालन किया जाएगा।

ट्रेन हुई रद्द
पंजाब में किसान आंदोलन के चलते शनिवार को पंजाब, हरियाणा जाने वाली इस मार्ग की सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। गोल्डन टेंपल, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी आदि ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed