{"_id":"5fbff4188ebc3e9bba212dab","slug":"passengers-spent-the-whole-night-on-the-delhi-pauri-highway-muzaffarnagar-news-mrt512846131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रहा 12 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रहा 12 घंटे जाम
विज्ञापन
मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर लगा जाम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर यात्रियों ने गुजारी पूरी रात
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बुधवार देर रात करीब 12 बजे गंगा बैराज चौकी के पास बने गड्ढों में सामानों से लदा ट्रक फंस जाने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को पूरी रात बसों और अपने निजी वाहनों में गुजारनी पड़ी। यात्रा के दौरान बच्चों और महिलाओं को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। रातभर बसों में बच्चे भूखे-प्यासे रोते बिलखते रहे। बृहस्पतिवार दोपहर में करीब 12 बजे जाम खुलने पर यातायात सुचारु हो सका।
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग चौड़ा नहीं होने के कारण देवल से लेकर गंगा बैराज तक मार्ग के किनारे गड्ढे बन गए हैं, जिसमें वाहनों के फंसने के कारण जाम अक्सर लगता रहता है। बुधवार देर रात करीब 12 बजे भी दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बैराज चौकी के निकट गड्ढों में एक सामनों से लदा ट्रक फंस गया। बिजनौर से आने जाने वाले वाहनों के कारण भी जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। गंगा बैराज के दोनों ओर जाम लगने से कोई और विकल्प वाहनों को निकालने का नहीं रहा। ऐसे में कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे यात्री परेशान रहे। जाम की सूचना पर रामराज पुलिस जाम खुलवाने पहुंची। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवाया। पूरी रात पुलिस जाम खुलवाने के लिए प्रयासरत रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रात बारह बजे से लगे जाम में फंसे यात्रियों को वाहनों में ही रहना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह तक मीरापुर से बिजनौर के बीच काफी लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर सीओ जानसठ शकील अहमद ने मौके पर पहुंचे। रामराज, मीरापुर पुलिस व यातायात पुलिस के साथ मिलकर दोपहर करीब बारह बजे जाम खुलवाया। इसके बाद धीरे धीरे कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका।
नौकरी पेशा करने वालों की हुई मुसीबत
बृहस्पतिवार की सुबह जाम लगने के कारण नौकरी पेशा करने वालों को मुसीबत झेलनी पड़ी। काफी लोग समय पर अपने दफ्तरों में नहीं पहुंच सके। मीरापुर से प्रतिदिन सैकड़ों लोग बिजनौर में नौकरी करते हैं। आए दिन लगने वाले जाम के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है।