फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   passanger was afraid when burn bus engine

आग का गोला बनने से बची रोडवेज बस

Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
passanger was afraid when burn bus engine
बस के इंजन में आग लगने पर घबराए यात्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शामली जा रही परिवहन निगम की बस आग का गोला बनने से बच गई। तितावी के पास शार्ट सर्किट होने से बस के इंजन में आग लग गई। बस में सवार यात्रियों की जान पर बन आई। अफरातफरी मच गई। चालक और परिचालक ने आग बुझाई, तब सवारियों की जान में जान आई। बाद में उन्हें अन्य बस से शामली भेजा गया।

शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मुजफ्फरनगर से शामली जा रही रोडवेज बस बस जब तितावी के पास हिंडन नदी पुल पार कर आगे चली तो इंजन में आग लग गई। बस में 50 यात्री सवार थे। आग लगती देख चालक परिचालक सहित सवारियों में हड़कंप मच गया। चालक ने बस रोक दी। चालक संजीव और परिचालक रामस्नेही ने सवारियों को नीचे उतारकर रेत, मिट्टी और बस में मौजूद अग्निशमन यंत्र द्वारा आग पर काबू पाया। इसके बाद परिचालक ने सभी सवारियों को शामली डिपो की बस में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया। इस संबंध में रोडवेज अफसरों को जानकारी दी। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर मौके पर पहुंचे और जांच की। डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed