फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Party will set up organization in 21 districts of West: Satendra

पश्चिम 21 जिलों संगठन खड़ा करेगी पार्टी: सतेंद्र

Mon, 09 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Party will set up organization in 21 districts of West: Satendra
मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र सिंह ने कहा कि पश्चिम के 21 जनपदों में संगठन को मजबूूत किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक ग्रीन फील्ड माडर्न स्कूल में हुई। बैठक में डॉ. सतेंद्र सिंह ने कहा कि अलग राज्य के गठन की मांग को लेकर वर्ष 2018 में उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन का रजिस्ट्रेशन कराया था। पिछले साढे़ चार साल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21 जनपदों में धरना-प्रदर्शन रैली और ज्ञापन दिए गए। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए पश्चिमांचल पार्टी का गठन किया गया है। नवंबर में नगरपालिका और नगर पंचायतों के चुनाव पार्टी लड़ेगी। 2024 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 21 सीटों पर चुनाव लड़वाया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव वारिस अहमद ने विचार रखे। डॉ. ओमपाल सिंह, राजेंद्र गुर्जर, पीतांबर सिंह, अनिल चौधरी को केंद्रीय उपाध्यक्ष, रघुनाथ त्यागी, अमित राठी, बीना शर्मा, रकम सिंह गुर्जर को केंद्रीय महासचिव, संजीव मलिक, आशीष मैसी को संगठन सचिव, विपिन गंगानिया, इमरान राव को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। डॉ. शीराज ताजवार प्रदेश उपाध्यक्ष, सतेंद्र राठी प्रदेश उप सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में रामपाल सिंह पुंडीर, डॉ. विपिन शर्मा, ललित राठी ने विचार व्यक्त किए। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली से आशीष मैसी, मुरादाबाद से कुलबीर सिंह, गाजियाबाद से डॉ. विपिन शर्मा, मेरठ से विपिन राठी, सहारनपुर से डॉ. राजेश, शामली से इख्तार अली के अलावा बागपत, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, रामपुर हाथरस, पीलीभीत आदि के कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed