फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Party flag, rebels will not put photos of leaders

पार्टी का झंडा, नेताओं के फोटो नहीं लगाएंगे बागी

Sat, 10 Apr 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Party flag, rebels will not put photos of leaders
पार्टी का झंडा, नेताओं के फोटो नहीं लगाएंगे बागी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत चुनाव में रालोद के बागी अब पार्टी के निशाने पर होंगे। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी के अलावा पार्टी का झंडा और चौधरी अजित सिंह एवं जयंत चौधरी का फोटो लगाने पर सीधे कार्रवाई होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकदल द्वारा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ जिला पंचायत चुनाव के किसी भी वार्ड पर अगर राष्ट्रीय लोकदल का पदाधिकारी या कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है अथवा किसी अन्य प्रत्याशी की मदद करता है, तो इसे पार्टी के साथ विश्वासघात माना जाएगा। पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के फोटो का इस्तेमाल अनाधिकृत माना जाएगा। ऐसे किसी भी कृत्य के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पार्टी संगठन अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed