फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Parshuram came out riding on a chariot, flowers showered in the city

Muzaffarnagar News: रथ पर सवार होकर निकले परशुराम, शहर में बरसे फूल

Sat, 18 Apr 2026 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Parshuram came out riding on a chariot, flowers showered in the city
टाउनहॉल में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा में शामिल श्रीभगवान आश्रम  महाराज एवं पूर्व विधायक संगी - फोटो : Archive
मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा टाउन हॉल से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद महाराज ने कहा कि ब्राह्मण समाज का दायित्व है कि वह सभी समाज के लोगों साथ लेकर चले। हम जाति-पाति में न बंटे। एकजुट होकर चलने में ही समाज का उत्थान है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष शरणदीप कौशिक ने बताया कि मुख्य अतिथि उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया गया। स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने कहा कि समाज को जाति-बिरादरी में बंटने के बजाए एकजुट होकर सनातन धर्म को मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन

आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों की धुन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। टाउन हॉल से निकलकर यह मालवीय चौक, अंसारी रोड, हनुमान चौक और भगत सिंह रोड से होते हुए शिव चौक पहुंची। इसके बाद झांसी की रानी और सदर बाजार से होते हुए वापस टाउन हॉल पर संपन्न हुई। यात्रा में पांच बैंड शामिल थे। इन बैंडों की मधुर धुनें पूरे मार्ग में गूंजती रहीं। शोभा यात्रा का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अलावा कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व चेयरमैन डॉ़ सुभाष चंद शर्मा, समिति के कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा, पंडित उमादत्त शर्मा, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, संजय मिश्रा, गौरव स्वरूप, सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक पंडित जयकुमार शर्मा, अरविंद राज शर्मा शामिल हुए।
---
झांकियों से दर्शाया परशुराम का जीवन

शोभायात्रा में भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों को दर्शाती कई आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इन झांकियों ने भक्तों का ध्यान विशेष रूप से खींचा। यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।

--
महापुरुषों के नाम पर विवाद नहीं होना चाहिए : सोम
पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि महापुरुषों और भगवान के नाम पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं, बल्कि देश के होते हैं। देश में सभी अवैध मस्जिदें गिराई जानी चाहिए।

टाउनहॉल में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा में शामिल श्रीभगवान आश्रम  महाराज एवं पूर्व विधायक संगी

टाउनहॉल में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा में शामिल श्रीभगवान आश्रम  महाराज एवं पूर्व विधायक संगी- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed