फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Parental service never goes in vain

माता-पिता की सेवा कभी निष्फल नहीं जाती

Wed, 14 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Parental service never goes in vain
मोरना। शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में बुधवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। इससे पहले गंगा घाट पर कलश पूजन किया गया और यात्रा निकाली गई। कथा में स्वामी गुरु देवेश्वर आश्रम महाराज ने कहा कि कथाएं, दान और माता-पिता की सेवा कभी निष्फल नहीं जाती है।
विज्ञापन

दंडी आश्रम समिति की ओर से श्रीराम कथा का शुभारंभ स्वामी गुरु देवेश्वर आश्रम महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा कराना और सुनना धर्म अनुकरणीय व पुण्य का कार्य है। इसका लाभ दिखाई नहीं देता, लेकिन मिलता अवश्य है। विशिष्ट अतिथि महा मंडलेश्वर हनुमानधाम के पीठाधीश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि सदैव धर्म का पालन करो। भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के प्राण हैं, जिन्होंने माता-पिता के वचनों को निभाने के लिए 14 वर्षों तक वन में रहकर गुजारे।
विज्ञापन

कथा यज्ञमान अनीता, दीपाली, योगेंद्र कुमार, रविंद्र, मदन गोयल, सचिन गुप्ता ने कथा व्यास सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज को तिलक कर उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। आश्रम प्रबंधक मनोहर शर्मा, गंगादत्त शर्मा और गोविंद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed