फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Parashuram procession taken out with bandwagon

बैंडबाजों के साथ निकाली गई परशुराम शोभायात्रा

Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Parashuram procession taken out with bandwagon
नगर में निकाली गई परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा का स्वागत करते केद्रीय राज्य मंत्री सजीव बाल? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति ने शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभयात्रा में बैंडबाजों के साथ भव्य झांकियां शामिल रही। ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में शोभायात्रा के साथ चले। टाउन हाल से प्रारंभ होकर यहीं पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान मे नगर के टाउनहाल मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला रहे। शोभायात्रा के संयोजक जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा, संरक्षक ब्रहम प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर के टाउनहाल से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए देर शाम टाउनहाल मैदान पर पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। राकेश शर्मा, ब्रहमप्रकाश शर्मा, संजय मिश्रा, कार्तिक काकरान, ऋषभ देव शर्मा, अंशुल शर्मा, विनीत वशिष्ठ, लोकेश भारद्वाज, रवि शर्मा, अमित भारद्वाज, अंशु भारद्वाज, अक्षय शर्मा, अरविंद राज शर्मा, नोवेश शर्मा, अखिल शर्मा, निखिल शर्मा, अक्षय शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष नीरज गौतम, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रही जाम की स्थिति
टाउन हाल रोड, अंसारी रोड पर शोभायात्रा के कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

नगर में निकाली गई  परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा में शामिल सुदंर झांकी।

नगर में निकाली गई परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा में शामिल सुदंर झांकी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed