फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Parag Jain is a resident of Naula, his family has settled in Kanpur

Muzaffarnagar News: नावला के रहने वाले हैं पराग जैन, कानपुर में बस गया परिवार

Sun, 29 Jun 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Parag Jain is a resident of Naula, his family has settled in Kanpur
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पराग जैन को खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का प्रमुख नियुक्त किया। मूल रूप से वह मंसूरपुर क्षेत्र के नावला गांव के रहने वाले हैं। बाद में उनका परिवार कानपुर में जाकर बस गया।
विज्ञापन

पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी पराग जैन एक जुलाई को दो साल के लिए नई जिम्मेदारी संभालेंगे। नावला गांव के प्रतिष्ठित परिवार से उनका जुड़ाव है, उनके पिता वीरेंद्र कुमार जैन सरकारी नौकरी में कार्यरत रहे।
विज्ञापन

कानपुर में पोस्टिंग के कारण परिवार वहीं पर जाकर बस गया। बड़े बेटे पराग जैन की शिक्षा भी वहीं पर हुई, लेकिन गांव में उनका लगातार आना-जाना लगा रहा। बाद में वह आईपीएस बन गए और उन्हें पंजाब कैडर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई नियुक्ति की जानकारी मिलते ही शहर में रह रहे परिवार के सदस्य सतीश जैन, आशीष जैन, विप्लव जैन ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नावला गांव के परिवार के लिए यह बेहद गौरवशाली पल है, उनके पिता वीरेंद्र कुमार जैन ने भी खुशी जताई है।

-----------
इनसेट
23 साल पहले आए थे वहलना
आईपीएस पराग जैन अतिशय क्षेत्र वहलना के कार्यक्रम में करीब 23 साल पहले आए थे, तब उनका भव्य स्वागत समाज के लोगों ने किया था।
-----------
इनसेट
वीर बेटे की बहादुरी पर परिवार को नाज
परिवार के सतीश जैन कहते हैं कि पराग जैन की बहादुरी पर नाज है। भटिंडा, मानसा, होशियारपुर में आतंकवाद को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। अनुच्छेद 370 हटाए जाने और ऑपरेशन बालाकोट के दौरान जम्मू-कश्मीर में भी काम किया है। ऑपरेशन सिंदूर में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed