{"_id":"5dfbc5308ebc3e881a4754c8","slug":"papre-mill-caught-fire-muzaffarnagar-news-mrt4596446122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल में आग लगी, दस लाख की हुई क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल में आग लगी, दस लाख की हुई क्षति
विज्ञापन
पेपर मिल में आग लगी, लाखों रुपये का नुकसान
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित मीनू पेपर मिल में बृहस्पतिवार रात अचानक लाग लग गई। आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। दमकल की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। भोपा रोड पर शहर निवासी मनीष एवं रवि कपूर की मीनू पेपर मिल में रात को यह हादसा हुआ। मिल के गोदाम में अचानक आग लगी। गोदाम से धुआं उठता देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तथा दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी ने बताया कि तैयार माल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसे काबू पाया लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से करीब दस लाख रुपये का तैयार पेपर का नुकसान होने का अनुमान है।
बंदियों को कंबल बांटे
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में समाजसेवी अविनाश त्यागी की ओर से एक सौ बंदियों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इस दौरान जेल अधीक्षक एके सक्सेना, जेलर कमलेश सिंह मौजूद रहे।