फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paper mill worker killed in road accident

सड़क हादसे में पेपर मिल कर्मी की मौत

Sat, 10 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Paper mill worker killed in road accident
accident - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक पेपर मिल कर्मचारी की मौत हो गई। वह देर रात ड्यूटी पूरी करके पैदल लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया।
विज्ञापन


बिजनौर जनपद के थाना शेरकोट के गांव धुरण निवासी 28 वर्षीय कोमल पुत्र रघुनाथ यहां मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर स्थित एक पेपर मिल में नौकरी करता था। वह वेल्डिंग का कार्य करता था। बृहस्पतिवार देर रात वह ड्यूटी पूरी कर पैदल ही शहर की ओर आ रहा था। ट्रांसपोर्टनगर के पास किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर नई मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंची और कोमल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


उसके पास से मिले मोबाइल फोन और परिचय पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने उसके फोन से परिजनों को हादसे की खबर दी। मृतक के तहेरे भाई प्रमोद पुत्र हुकुम सिंह ने नई मंडी कोतवाली पर अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा पंजीकृत कराया।  पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed