फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paper industry will progress with the use of new technology

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - नई तकनीकी के प्रयोग से आगे बढ़ेगा पेपर उद्योग

Tue, 31 Oct 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Paper industry will progress with the use of new technology
मेरठ रोड पर आईपीपीटीए  के जोनल सेमिनार  के शुभारंभ पर पत्रिका का विमोचन करते  करते मुख्य अति​थि
- आईआईटी रुडकी के सीएम एंडले को पेपर में योगदान पर सम्मानित किया
विज्ञापन

- इंडियन पल्प एंड पेपर टेक्निकल एसोसिएशन (आईपीपीटीए) के सेमिनार का पहला दिन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इंडियन पल्प एंड पेपर टेक्निकल एसोसिएशन (आईपीपीटीए) के सेमिनार के पहले दिन उद्यमियों ने उद्योग के सामने समस्या और समाधान को लेकर मंथन किया। कागज की गुणवत्ता और बाजार की संभावनाओं पर विचार रखे गए। वक्ताओं ने कहा कि तकनीक का ही कमाल है कि हम वेस्ट मेटिरियल से अच्छे कागज का उत्पादन कर रहे हैं।
मेरठ रोड स्थित रिसोर्ट में पुनर्प्राप्त कागज के कुशल संग्रह और पुनर्प्राप्ति से बेहतर उपज और गुणवत्ता विषय पर जोनल सेमिनार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तराखंड से भी उद्यमी शामिल हुए। शुभारंभ शामली के पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और अन्य अतिथियों ने किया। वक्ताओं ने पेपर में नई तकनीक के प्रयोग पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अमित गर्ग, अक्षर जैन, शिशिर सिंघल, राकेश बिंदल, भारत अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

एंडले को किया गया सम्मानित
इंडियन पल्प एंड पेपर टेक्निकल एसोसिएशन (आईपीपीटीए) ने आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस के सेवानिवृत्त पेपर टेक्नोलॉजिस्ट सीएम एंडले को उनके योगदान पर सम्मानित किया गया। उद्यमियों ने कहा कि पेपर उद्योग को बढ़ाने और नई तकनीक में एंडले का सराहनीय योगदान है। पेपर उद्योग के गणेश बाड़ती, कुआंटम पेपर्स लिमिटेड के पवन खेतान, मारुति पेपर्स लिमिटेड के राजेश्वर बंसल, बिंदलास डुप्लेक्स लिमिटेड के पंकज अग्रवाल, आईपीपीटीए के महासचिव एमके गोयल ने कागज उद्योग में सीएम एंडले की सेवाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण नहीं फैलाता पेपर उद्योग
वक्ता श्रीकृष्णन ने कहा कि पेपर उद्योग को लेकर भ्रांतियां हैं। यह उद्योग कभी प्रदूषण नहीं फैलाता। अधिकतर पेपर रिसाइकिल हो जाता है। यही नहीं मानकों को पूरा करने के लिए यंत्र लगाए गए हैं। उद्यमियों ने पूरी व्यवस्था पारदर्शी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed