फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pankh portal is giving wings to secondary education students

Muzaffarnagar News: पंख पोर्टल दे रहा माध्यमिक शिक्षा के छात्रों को उड़ान

Mon, 20 Oct 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pankh portal is giving wings to secondary education students
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तैयार पंख पोर्टल कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के भविष्य को उड़ान देने का काम कर रहा है। इस पोर्टल पर 500 से अधिक कॅरिअर विकल्पों की जानकारी के साथ समस्या समाधान के लिए चैटबोर्ड की भी उपलब्धता है। नए सत्र के विद्यार्थियों को इस पोर्टल से अवगत और पंजीकरण कराने के लिए डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को कॅरिअर चयन के लिए सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के सामने यह समस्या ज्यादा रहती है। उचित मार्गदर्शन न होने की दशा में वह कई बार दूसरों को देखकर कॅरिअर का चुनाव कर लेते हैं। इस प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पोर्टल लांच किया था। पोर्टल पर कक्षा नौ से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को जोड़ा जा रहा है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को प्रत्येक छात्र-छात्राओं का पंख पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि जिले में 48 राजकीय विद्यालयों के 6 हजार से अधिक और अशासकीय सहायता प्राप्त के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का पंख पोर्टल पर पंजीकरण है। पंजीकृत छात्रों की पंख पोर्टल पर आईडी बनी हुई है। इसके जरिए वह समय समय पर कॅरिअर मागदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही 12वीं के बाद कॉलेज और कोर्स का चयन, छात्रवृत्ति सरकारी योजनाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, डिजिटल लर्निंग जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। चैट बोर्ड पर विद्यार्थियों को अपनी रुचि व विषय बताने होंगे। उसी के अनुरूप उन्हें कॅरिअर संबंधित जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed