{"_id":"58407c714f1c1b3413de52c2","slug":"pankaj-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी आतंकवाद और नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी आतंकवाद और नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
पंकज सिंह का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि यूपी में बीजेपी युवाओं को रोजगार देकर ऐसा माहौल बनाना चाहती है कि उन्हें किसी के आगे भत्ते के लिए हाथ न फैलाना पड़े। नोटबंदी ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने यूपी से सपा-बसपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
टाउन हाल के मैदान में बीजेपी के युवा महासम्मेलन में पंकज सिंह ने कहा कि अखिलेश से युवाओं को बहुत उम्मीद थी। साढ़े चार साल में अखिलेश युवाओं के लिए एक भी ऐसी योजना नहीं ला पाए हैं, जिससे उनका हित हो सके। बीजेपी के सत्ता में आते ही युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और उन्हें भत्ते के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में एक अजीत सा माहौल बना है। भारत माता की जय बोलने वाले को भाजपाई कहा जाता है।
दूसरे दल के लोग भारत माता की जय बोलते हुए भी डरते हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आतंकवाद और नक्सलवाद पर सबसे बड़ा प्रहार हुआ है। देश से जल्द ही ये दोनों समस्या समाप्त होगी। बसपा के लिए सबसे बड़ी समस्या पैदा हो गई है। बीजेपी में टिकट देने से पहले सोचा जाता है, कौन जीतेगा। बसपा में सीधा मामला है कौन नोट देगा। अब बहनजी के लिए नोट देने वालों को ढूंढना मुश्किल हो जाएगा। 55 साल राज करने वाली कांग्रेस की खटिया खड़ी हो चुकी है।
विज्ञापन
सपा सरकार में गुंडाराज और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं है। 2017 के चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेकना है। जिला पंचायत सदस्य विक्रम सैनी ने पंकज सिंह को गुड़ भेंट किया। राष्ट्रीय मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक सुरेश राणा, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, उमेश मलिक, सरिता गौड़, सुशील त्यागी, डॉ मोनिका सिंह, अर्जुन पहलवान, प्रीति चौधरी, सीमा सैनी आदि मौजूद रहे। संचालन हरीश अहलावत ने किया।
आजम को वज्र वाहन में बैठाकर जेल भेजेंगे
मुजफ्फरनगर। बीजेपी के युवा सम्मेलन में विधायक सुरेश राणा के भाषण में आजम खान और दंगे के दौरान उनका जेल जाने का दर्द केंद्रित रहा। राणा ने कहा कि जिस वज्र वाहन में बैठाकर मुझे जेल भेजा गया था, उसमें बैठने के लिए गद्दी तक नहीं थी। दाउद और सलेम से पैसा आने की बात करने वाले आजम खां को उसी वज्र वाहन में बैठाकर जेल भेजा जाएगा। सपा के एक नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बिजली चोर बाहर नहीं मिलेंगे। राहुल गांधी पर भी उन्होंने तंज कसते हुए खिल्ली उड़ाई।